फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सड़क हादसों में घायल दो युवकों की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले दो युवक सड़क हादसों में घायल हो गए थे। जिनकी इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की रात मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पहली घटना सिधारी थाना क्षेत्र की है। थाना क्षेत्र के खोजपुर रोड पर बीते छह दिसंबर को अज्ञात वाहन की चपेट में आकर अवनिंद कुमार संगम 36 गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों ने घायल को तत्काल जिला अस्पताल भेज दिया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। जिस पर परिजन उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराए। जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की रात उनकी मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो पुत्रियों के पिता थे। पवई थाना क्षेत्र के तीन युवक बाइक से 29 नवंबर को निमंत्रण में सुल्तानपुर जिला गए थे। वापस लौटते समय देर रात दोस्तपुर बाजार जिला सुल्तानपुर में बाइक की चार पहिया वाहन से टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी तो तीसरा दीपक चौरसिया 22 निवासी बस्ती चक गुलरा गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मृतक तीन भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से दोनों ही परिवारों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें