फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दो युवकों की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी की सराय/बलरामपुर। दो अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। रानी की सराय के फरिहां रेलवे ट्रैक पर बृहस्पतिवार को जहां एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई तो वहीं बलरामपुर थाना क्षेत्र में दो बाइक की टक्कर में एक युवक की जान चली गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रानी की सराय : निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां से सटे परसहा गांव से होकर गुजरे रेलवे ट्रैक पर बृहस्पतिवार की सुबह लोगों ने एक युवक की लाश देखी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। शव की शिनाख्त का प्रयास किया तो शव की पहचान मक्खनपट्टी गांव निवासी सूरज (26) के रुप में हुई। युवक तीन भाईयों में दूसरे नंबर पर था और दो बच्चों का पिता था। घटना की सूचना घर पहुंची तो परिजन बिलख उठे। बलरामपुर : तहबपुर थाना क्षेत्र के सेमरी-सोढ़री पुलिया के पास बुधवार की शाम दो बाइकों में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार पुनीत सिंह (40) निवासी रूदरी थाना रानी की सराय गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे अस्पताल लाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। वह अहरौला से वापस घर लौट रहा था। युवक के एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। पुलिस ने परिजनों को खबर की तो वह बिलख उठे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें