फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज थाना क्षेत्र के आजमगढ़ रोड स्थित पावर हाउस के समीप मिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर की वजह से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि तीसरा साथी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों युवक एक शादी समाराेह में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

आजमगढ़ के दीदारगंज थाना क्षेत्र के बैरकडीह गांव निवासी राम बुझारत ठेकेदार के बेटे करन की बारात शुक्रवार को खंजहापुर गांव में गई थी। इसमें गांव के ही राजू (28) पुत्र खनोज, शनि (25) पुत्र रामसूरत व नटौली निवासी शैलेंद्र कुमार (22) पुत्र राजकुमार भी गए थे। द्वाराचार के बाद भोजन करके राजू की बाइक से तीनों घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक शाहगंज थाना क्षेत्र के आजमगढ़ रोड स्थित पावर हाउस के समीप पहुंची थी कि मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। इससे तीनों घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। युवकों की गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान राजू को मृत घोषित कर दिया। वहीं दोनों घायल युवकों की हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में शैलेंद्र राजभर की भी मौत हो गई। वहीं शनि की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लेकर मामले की पड़ताल में जुटी है। इस बाबत प्रभारी उप निरीक्षक जनार्दन यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें