जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार-रविवार की रात दो युवकों ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। मामला देवगांव व शहर कोतवाली क्षेत्र का है।
देवगांव कोतवाली के तरफकाजी गांव निवासी सुजीत चौहान 36 का शव रविवार की सुबह घर मेें ही खिड़की से साड़ी के सहारे फंदे पर लटकता मिला। परिजनों के अनुसार रविवार की सुबह वह कहीं ने नशे में धुत होकर घर पहुंचा था और मां ने उसे नशे में धुत हाल में देख लिया। इसके बाद वह कमरे में गया और घटना को अंजाम दिया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। मृतक की दो साल पूर्व शादी हुई थी। वह तीन भाई व दो बहनों में तीसरे नंबर पर था। इसी क्रम में शहर कोतवाली के कोलघाट निवासी आशीष सिंह 35 ने शनिवार की रात अज्ञात कारणों से क्षुब्ध होकर घर में ही फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घटना से दोनों ही परिवारों में कोहराम मच गया है।