फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau: माफिया मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास का दो मंजिला भवन पूरी तरह ध्वस्त, 10 घंटे तक चला बुलडोजर

Sat, 04 Mar 2023 11:09 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

माफिया मुख्तार अंसारी के बेटों विधायक अब्बास अंसारी और उमर अंसारी के दो मंजिला भवन को शनिवार को पूरी तरह से ढहा दिया गया। इस दौरान प्रशासन-पुलिस प्रशासन के अधिकारी बड़ी फोर्स के साथ मौजूद रहे। 
विज्ञापन
अब्बास का दो मंजिला भवन पूरी तरह ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफिया मुख्तार अंसारी के बेटों विधायक अब्बास अंसारी और उमर अंसारी के दो मंजिला भवन को शनिवार को पूरी तरह से ढहा दिया गया। इस दौरान प्रशासन-पुलिस प्रशासन के अधिकारी बड़ी फोर्स के साथ मौजूद रहे। सिटी मजिस्ट्रेट नीतिश सिंह, सीओ मधुबन अभय कुमार सिंह के नेतृत्व में शहर कोतवाली तथा दक्षिणटोला थाना की पुलिस मौके पर मौजूद रही।

विज्ञापन


जिलाधिकारी अरुण कुमार के आदेश पर शुक्रवार दोपहर शुरू हुई कार्रवाई शनिवार दोपहर तीन बजे तक चली। करीब 10 घंटे तक बुलडोजर चलाकर दो मंजिला मकान को गिराया गया। इस दौरान प्रशासन-पुलिस प्रशासन के अधिकारी फोर्स के साथ मौजूद रहे। मकान को बिना नक्शा पास करवाए अवैध रूप अर्जित धन द्वारा बनाया गया था।

प्रशासन की जांच में दूसरे की जमीन हड़पने की बात सामने आई थी। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के खिलाफ अब्बास अंसारी और उमर अंसारी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें