फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: रामलीला के दौरान केसरिया झंडा लगाने पर दो पक्ष आमने-सामने, एसडीएम समेत भारी फोर्स तैनात

Tue, 04 Oct 2022 07:36 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ में रामलीला मैदान के पास कुंआ पर केसरिया झंडा लगाने पर विवाद खड़ा हो गया। दो पक्ष आमने सामने हो गए। सूचना पर एसडीएम भारी फोर्स के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन
केसरिया झंडा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निजामाबाद कस्बा की 100 वर्ष पुरानी सचल रामलीला समिति द्वारा सोमवार को रामलीला का मंचन किया जा रहा था। इसी के दौरान रामलीला मैदान के पास कुंआ पर केसरिया झंडा लगाने पर विवाद खड़ा हो गया। दो पक्ष आमने सामने हो गए। सूचना पर एसडीएम भारी फोर्स के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन

निजामाबाद कस्बे में 23 सितंबर से रामलीला का मंचन चल रहा है। सोमवार को किष्किंधा पर्वत की लीला थी। रामलीला मैदान स्थित कुंए को किष्किन्धा पर्वत बनाया गया था। सोमवार को शबरी के बेर फल भगवान श्रीराम द्वारा खाने का मंचन करने के बाद शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शिवाला घाट से कन्या पाठशाला होते हुए किष्किन्धा पर्वत पहुंची। जहां केसरिया झंडा लगा दिया गया। इस झंडे का दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध कर दिया। कुछ ही देर में दोनों पक्ष के लोग जुट गए और आमने सामने हो गए। सूचना पर एसडीएम रवि कुमार मय फोर्स पहुंच गए। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्ष को समझाने और शांत कराने की कवायद में प्रशासनिक अमला जुटा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें