फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मुठभेड़ में लूटकांड के दो बदमाश घायल, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के रोडवेज क्षेत्र स्थित एक शॉपिंग मॉल के पास तीन जुलाई को कलेक्शन एजेंट से हुई सात लाख से अधिक की लूट में शामिल दो बदमाश बृहस्पतिवार की रात मुठभेड़ में घायल हो गए। दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ पूर्वांचल एक्सप्रसवे के मनचोभा-मोजरापुर अंडरपास के पास हुई। बदमाशों के पास से पुलिस ने लूट के एक लाख 46 हजार रुपये, बाइक और तमंचा-कारतूस बरामद किए हैं।इससे पहले इस लूटकांड में पुलिस ने बृहस्पतिवार की भोर में बागल खराव के पास मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर पौने दो लाख रुपये, दो तमंचे, कारतूस व बाइक बरामद की थी। दोनों बदमाशों ने घटना में कुल आठ लोगों के शामिल होने की जानकारी दी थी। बृहस्पतिवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि लूटकांड के दो अन्य बदमाश बाइक से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे सर्विस लेन से मऊ की तरफ जाने वाले हैं। इस पर पुलिस ने मनचोभा-मोजरापुर अंडरपास के पास घेरेबंदी की। रात डेढ़ बजे बाइक सवार दो युवक आते हुए दिखे। पुलिस के रोकने पर उन्होंने गोली चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश पुर्णेंद्र प्रखर उर्फ अखिलेश निवासी शेरवा थाना सरायमीर व राकेश राम डिगिया थाना दीदारगंज घायल हो गए। पुलिस ने दोनों का गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूट के एक लाख 46 हजार रुपये, दो तमंचे-कारतूस, दो मोबाइल फोन व बाइक बरामद की। राकेश राम पहले रोडवेज स्थित शॉपिंग मॉल में काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें