फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: भैरवदासपुर गांव में एलपीजी सिलिंडर फटने से दो लोग झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। थाना क्षेत्र के भैरवदासपुर गांव में सोमवार की सुबह एक घर में गैस सिलिंडर में रिसाव के चलते आग लग गई। लोग आग बुझाने की कवायद में जुटे थे इसी दौरान तेज धमकाने के साथ एलपीजी सिलिंडर फट गया। दो लोग झुलस गए। गृहस्थी के सामान जल कर राख हो गए। भैरवदासपुर गांव निवासी रामगढ़ यादव की पुत्री गंगा सोमवार की सुबह खाना पका रही थी। इसी दौरान गैस सिलिंडर रिसाव के चलते आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दो मड़ई आग की चपेट में आ गई। गांव के लोग आग बुझाने की कवायद में जुट गए। कुछ ही देर में तेज धमाके के साथ सिलिंडर फट गया। इससे ग्रामीण बलराम और बलिहारी झुलस गए। दोनों अस्पताल में भर्ती है। गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें