फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलरियागंज को नपा बनाने की अधिसूचना पर आई दो आपत्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में दो नगरपालिका और 11 नगर पंचायतें हैं। इन 11 नगर पंचायतों में से बिलरियागंज को काफी दिनों से नगरपालिका बनाए जाने की मांग की जा रही थी। इस मांग को पूरी करते हुए शासन की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दावे और आपत्तियां मांगे गए। बृहस्पतिवार को दावा और आपत्ति दाखिल करने के अंतिम दिन तक कुल दो लोगों की आपत्तियां दाखिल हुईं। दोनों आपत्तियों को शुक्रवार को निदेशालय भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

बिलरियागंज नगर पंचायत की बढ़ती आबादी और इसके क्षेत्रफल के विस्तार को लेकर काफी दिनों से इसका विस्तार कर नगरपालिका बनाए जाने की मांग की रही थी। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से शासन को प्रस्ताव भी भेजा गया था। लेकिन विधानसभा चुनाव और लोकसभा उपचुनाव के बाद अब इस पर कार्रवाई तेज हो गई है। शासन स्तर से अब बिलरियागंज को नगरपालिका बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके लिए प्रमुख सचिव अमृत अभिजात द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई थी। इस अधिसूचना पर लोगों से दावे और आपत्तियां प्राप्त करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया था। बृहस्पतिवार को इसे दाखिल करने का अंतिम दिन था। अंतिम दिन तक जिले स्तर पर मात्र दो आपत्तियां दाखिल हुई थी। जिन्हें जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार को निदेशालय भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें