फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: रेलवे स्टेशन पर बनेगा दो नया एफओबी, लगेगी लिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन आजमगढ़ को अमृत योजना के तहत विकसित किया जा रहा है। स्टेशन पर दो नए ओवर ब्रिज व एक लिफ्ट लगाने की तैयारी चल रही है। एफओबी के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। करीब 11 करोड़ की लागत से वाराणसी व आजमगढ़ स्टेशन पर एफओबी के लिए टेंडर निकाला गया है। एफओबी बनने से यहां यात्रियों को एक से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन




स्टेशन पर दो फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) बनाए जाएंगे। आरपीएफ पोस्ट के पास 12 मीटर चौड़ा व 50 मीटर लंबा एफओबी बनाया जाएगा। दूसरा पुराने मालगोदाम की ओर तीन मीटर चौड़ा व 50 मीटर लंबा एफओबी बनेगा। उक्त दोनों एफओबी से प्लेटफॉर्म नंबर एक पर से प्लेटफार्म दो व चार नंबर पर उतर सकेंगे। वहीं पुराने एफओबी के पास लिफ्ट लगाई जाएगी। रेलवे ने उक्त कार्यों को कराने की मंजूरी दे दी है, अब सभी की टेंडर प्रक्रिया शुरु हो गई। उम्मीद जताई जा रही है कि बहुत जल्द ही कार्य शुरु हो जाएंगे।

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि आजमगढ़ स्टेशन का चयन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किया गया है। ऐसे में स्टेशन को विकसित किया जा रहा है। यहां दो एफओबी नए बनाए जाएंगे। साथ ही लिफ्ट भी लगाई जाएगी। टेंडर प्रक्रिया शुरु हो गई है। जल्द ही निर्माण शुरु होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें