फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल यादव हत्याकांड के दो और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के सोनहरा गांव में होली के दिन हुई अनिल यादव की हत्या में नामजद दो और अभियुक्तों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। अनिल यादव इस बार प्रधानी के चुनाव में दावेदारी कर रहा था और चुनावी रंजिश में उसकी लाठी-डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में नितर्वमान प्रधान समेत नौ लोग नामजद किए गए थे। जिसमें मुख्य आरोपी निवर्तमान प्रधान रणविजय को पुलिस ने मंगलवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं बुधवार को दो अन्य नामजद अभियुक्तों चंदेलाल यादव पुत्र मुन्नीलाल व रविंद्र यादव पुत्र बेकारू यादव को गिरफ्तार कर लिया। अभी इस हत्याकांड में शामिल छह अभियुक्त पुलिस की पकड़ से दूर है। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें