अमिलो। मुबारकपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। यह मुठभेड़ मुबारकपुर- मुहम्मदाबाद मार्ग के दरियाबाद पुल के पास हुई। बदमाशों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने बदमाशों के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया है।
बताते चलें कि दो दिन पूर्व ही मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बंहौर गांव के पास एंबुलेंस चालक से बाइक और मोबाइल की लूट बदमाशों ने की थी। इस घटना में शामिल दो बदमाशों को पुलिस पहले ही मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बृहस्पतिवार की भोर में पुलिस ने इस मामले में वांछित चल रहे दो और आरोपियों को दरियाबाद पुल के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बदमाशों में नीरज पाल पुत्र हवलदार पाल मुबाकरपुर थाना क्षेत्र के नीबी बुजुर्ग, वसीम पुत्र शमीम मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ही बंहौर गांव के निवासी हैं। पुलिस ने बदमाशों के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया है।