फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ट्रक की टक्कर में दो राजगीरों की मौत, 200 मीटर तक घिसटती रही बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सिधारी के हलुआडीह गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार दो राजगीरों की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक 200 मीटर घिसटती रही। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित होकर मेंहनगर-छतवारा मार्ग पर जाम कर दिए। मौके पर सीओ सिटी गौरव शर्मा व सिधारी थानाध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा मौके पर पहुंचे और ट्रक को कब्जे में ले लिया। उन्होंने ग्रामीणों को समझाकर जाम समाप्त करा दिया। इस बीच करीब एक घंटा तक वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा। सिधारी के शाहबाजपुर गांव निवासी रामनरेश राजभर (40) राजगीर का काम करते थे। वह रविवार की शाम तीन बजे बाइक से गांव के ही ओमप्रकाश राजभर (25) के साथ अतरौलिया क्षेत्र में जा रहे थे। रामनरेश घर से दो किमी दूर हलुआडीह गांव के पास पहुंचे ही थे तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। दोनों की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। वहीं, ट्रक में उनकी बाइक फंसकर करीब 200 मीटर दूर तक घसीटती हुई चली गई। घटना को देख ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया। घटना की जानकारी होते ही गांव के लोग सड़क पर उतर आए। मेंहनगर-छतवारा मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। सूचना मिलते ही सीओ सिटी गौरव शर्मा मय फोर्स मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाकर जाम को समाप्त कराया। एक घंटा बाद जाम समाप्त हो सका। इसके बाद मार्ग पर वाहनों का आवागमन शुरू हुआ। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामनरेश तीन पुत्री व दो पुत्र का पिता था। वहीं, ओमप्रकाश दो भाईयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें