जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ निवासी रामायन पांडेय दोहरीघाट में मकान बनवा रहे हैं। इसके लिए कुछ दिनों पूर्व उन्होंने अपने खाते से तीन लाख रुपये निकाला था। दो लाख रुपये अपनी डिकी में रख कर बृहस्पतिवार को चंगईपुर गिट्टी-बालू का हिसाब करने आए थे। इसी दौरान किसकी ने डिकी तोड़ कर दो लाख रुपये उड़ा दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत जीयनपुर कोतवाली में की। बृहस्पतिवार की देर रात पुलिस ने चंगईपुर गांव निवासी विवेक पांडेय को शक के आधार पर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपराध कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दो लाख रुपये भी उसके घर से बरामद कर लिया।