फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सड़क हादसों में दो की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में दो थाना क्षेत्रों में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में वृद्ध समेत दो लोगों की मौत हेा गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने पहुंच कर मौका मुआयना किया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। एक घटना में जहां कार ने बाइक में टक्कर मार दी जिसमें पिता की मौत हो गई और पुत्र घायल हो गया तो वहीं दूसरी घटना में बाइक पलट जाने से एक युवक की जान चली गई जबकि साथी घायल हो गया। मेजवां : फूलपुर के चमावां गांव निवासी इस्लाम (63) रविवार को अपने पुत्र अर्सलान (22) के साथ बाइक से जौनपुर जिले के शाहगंज स्थित अपनी दुकान जा रहे थे। बाइक में पेट्रोल कम होने के चलते पुत्र अर्सलान सुदनीपुर पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने के बाद जैसे ही मुख्य मार्ग पर आया। पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। ऐसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर परिजन पहुंचे और दोनों को अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान इस्लाम की मौत हो गई। जबकि अर्सलान का इलाज चल रहा है। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर ही इस्लाम का शव लेकर घर चले गए। सरायमीर : थाना क्षेत्र के नंदाव बाजार के पास रविवार की दोपहर बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे उस पर सवार एक युवक की जहां मौत हो गई तो वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बेलऊ गांव निवासी शैलेश (18) अपने मित्र अमित (22) के साथ रविवार को दिन में नंदाव बाजार सामान की खरीदारी करने आया था। बाइक अमित चला रहा था। वापस लौटते समय बाजार के पास ही बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। ऐसे में शैलेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव लेकर घर चले गए और उसका अंतिम संस्कार कर दिया। जबकि घायल अमित को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें