फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सड़क हादसों में दो की मौत, तीन घायल - मौत की खबर से परिवार में छाया मातम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मरने वालों में जिले की एक महिला व अंबेडकरनगर जनपद का एक किशोर शामिल है।
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गढ़हा गांव निवासी पुष्पा देवी (39) शनिवार की शाम अपने सास की दवा लेने के लिए अपने पति अजय कुमार की बाइक पर बैठकर ठेकमा जा रहीं थीं। वह क्षेत्र के चकिया में जैसे ही पहुंची थी कि तभी पीछे से बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। आनन-फानन उन्हें उपचार के लिए जौनपुर ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। उनकी एक पुत्री व दो पुत्र है।
अंबेडकरनगर जनपद के राजे सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के राजीपुर गांव निवासी रामवृक्ष के पुत्र शुभम (15) शुक्रवार को किशन (16) पुत्र प्रमोद के साथ बाजार गया था। शांतिनगर में टेलर से बाइक की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में किशन की मौके पर मौत हो गई। जबकि शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल आजमगढ़ लेकर पहुंचे। जहां उसका उपचार चल रहा था, तभी शनिवार की दोपहर करीब एक बजे मौत हो गई।
विज्ञापन

अतरौलिया थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी नीतीश यादव (22) शनिवार को दिन में करीब 11.30 बजे बाइक से कहीं जा रहा था। वह बूढ़नपुर के पास पहुंचा ही था कि बाइक अनियंत्रित होकर पटल गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
मऊ जनपद के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के नई बाजार गांव निवासी अभिषेक (26) शनिवार की शाम छह बजे बाइक से आजमगढ़ से घर जा रहे थे। तभी जीयनपुर में बाइक अनियंत्रित हो गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें