फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट लगने से दो भट्ठा मजदूरों की मौत, कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
पवई। थाना क्षेत्र के गांव मौलानीपुर स्थित एक ईंट भट्ठे पर दो मजदूरों की शनिवार देर शाम करंट से झुलसकर मौत हो गई। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कडगी गांव निवासी साहस (50) पुत्र रामानुज और मालीडीह गांव निवासी हरिसरन (25) पुत्र अर्जुन मौलानीपुर गांव स्थित लालजी यादव के ईंट भट्ठा पर काम करते थे। दोनों मजदूर ईंटों की पथाई करते थे। बताया जाता है कि टूटकर गिरे बिजली के तार की चपेट में सबसे पहले साहस आया। इसकी चीख सुनकर हरिसन उसे बचाने गया तो वह भी करंट की चपेट में आ गया। किसी तरीके से दोनों को निकालकर सीएछसी पवई ले जाया गया। चिकित्सकों ने दोनों को रेफर कर दिया। भट्ठा मालिक ने दोनों मजदूरों को जौनपुर के शाहगंज स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। देर शाम दोनों मजदूरों की मौत हो गई। भट्ठा मजदूरों के परिजनों में कोहराम मचा है। दोनों अपने परिवार के साथ भट्ठे पर रह कर कार्य करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें