बलरामपुर। बिलरियागंज थाना क्षेत के चांदपुर गांव निवासी सत्ती देवी (50) पत्नी लालसा बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे घर से सामान लेने पटवध सरैया दुकान पर गई थीं। सामान लेकर घर जाने लगीं। तभी तेज गति से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गईं। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज चल रहा है। इसी तरह रानी की सराय थाना क्षेत्र के रूदरी लछरामपुर गांव निवासी अर्जुन (32) बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे शाहीदवारा से काम कर साइकिल से घर जा रहे थे। जैसे ही शंकर नगर के पास पहुंचे तेज रफ्तार आ रही बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज चल रहा है।