बलरामपुर/सरायमीर। शहर कोतवाली के बलरामपुर व सरायमीर के इनावभार गांव के पास हुए सड़क हादसों में बाइक की चपेट में आकर दो लोग घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर कोतवाली के बलरामपुर गांव निवासी 35 वर्षीय प्रहलाद पुत्र चंद्रबली मंगलवार की सुबह घर के पास ही सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान एक बाइक सवार उसे धक्का मारते हुए फरार हो गया। इस हादसे में प्रहलाद को गंभीर चोट आई है। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल लेजाकर भर्ती कराया है। इसी क्रम में सरायमीर थाना क्षेत्र के इनावभार गांव के पास सोमवार की रात अनियंत्रित बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे 28 वर्षीय तूफानी बिंद पुत्र लालचंद निवासी बेलऊ थाना गंभीरपुर को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में तूफानी को गंभीर चोट आई है। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे अस्पताल ले जाकर भर्ती कराए है।