फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: हादसों में दो घायल, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जीयनपुर व कंधरापुर थाने में दो सड़क हादसों में एक युवक व एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

जीयनपुर थाना क्षेत्र के धनछुला गांव निवासी सुशील सिंह (45) पुत्र लक्ष्मी सिंह रविवार की दोपहर लगभग एक बजे पैदल जीयनपुर बाजार जा रहे थे। जैसे ही बाजार में पहुंचे ही थे तभी बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गए। वहीं कंधरापुर थाना क्षेत्र के करेनुआ गांव निवासी रीता देवी (45) पत्नी लालजी रविवार की शाम तीन बजे बिलरियागंज से अपने दामाद अरविंद (24) के साथ बाइक से घर जा रही थीं। जैसे ही नंददारपुर कंधरापुर पहुंची ही थी तभी बाइक ने साइड मार दिया। जिससे बाइक से नीचे गिर कर घायल हो गईं। हालत गंभीर देखते ही परिजन जिला अस्पताल ले आए। जहां इलाज चल रहा है।-संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें