आजमगढ़। जहानागंज थाना क्षेत्र के सुंभी गांव निवासी महफूज अहमद ने 10 मई 2022 को थाने में तहरीर दी थी। आरोप था कि कूटरचित तथ्य गोपनीय तरीके से फर्जी अनुसूचित जाति का प्रमाण-पत्र अपनी पत्नी मंजू देवी के नाम बनवाकर तथा अपना पता अन्य जगह दर्शाता हुए अनुसूचित जाति के सदस्यों से बैनामा करा लिए। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने धरवारा गांव निवासी कमला देवी, मनोज चौरसिया, मूंज चौरसिया निवसीगण ग्राम सुंभी, मोती निवासी निजमुद्दीनपुर (खल्लोपुर) थाना सिधारी, श्यामा चौहान ग्राम परमेश्वरपुर थाना सिधारी पंजीकृत कर विवेचना में जुट गए। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी मोती निवासी निजामुद्दीनपुर थाना सिधारी व श्यामा चौहान निवासी परमेश्वरपुर को सुंभी बाजार से समय करीब 9.20 बजे सुबह गिरफ्तार कर लिया।