आजमगढ़। विद्युत चोरी पर नियंत्रण के लिए बृहस्पतिवार की देर शाम विजलेंस की टीम ने मार्टीनगंज बाजार में कई प्रतिष्ठानों पर विभाग के अधिकारियों के साथ छापेमारी किया। इस दौरान गलत तरीके विद्युत का इस्तेमाल करने वाले दो आटा चककी संचालक समेत आठ लोग के विरूद्घ विजलेंस की टीम ने मुकदमा दर्ज कराया।
विजलेंस टीम के प्रभारी अब्दुल जब्बार खान ने मार्टीनगंज में विद्युत विभाग के एसडीओ के साथ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दो आटा चक्की संचालक कनेक्शन लिए थे लेकिन वह मीटर से पहले तार जोड़कर आटा चक्की चला रहे थे। इसी प्रकार तीन लोग ऐसे थे जो गलत विधा में बिजली का उपयोग करते पकड़े गए। इसके अलावा विजलेंस की टीम ने तीन स्कूलों में भी विद्युत कनेक्शन की चेकिंग किया। जिसके एक संचालक द्वारा बिना कनेक्शन के ही बिजली का उपयोग कराते पाया गया। इसके अलावा दो अन्य संचालक अनियमिता में पकड़े गए। विजलेंस टीम ने मीटर से पहले वाइपास कर आटा चक्की चलाने वालों समेत कुल आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया।