आजमगढ़। पुलिस ने दो थाना क्षेत्रों में हुई मुठभेड़ में दो पशु तस्कर पुलिस की गोली से घायल हो गए। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी भाग गया।बुधवार की रात निजामाबाद थाना क्षेत्र के नेवादा पुल के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हिस्ट्रीशीटर और पशु तस्कर मेराज गोली लगने से घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी नासिर भाग गया।पुलिस ने तमंचा (.315 बोर), दो कारतूस, बिना नंबर प्लेट की चोरी की मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन और 840 रुपये बरामद किए। पुलिस के अनुसार घायल मेराज के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत 17 से अधिक प्राथमिकी दर्ज हैं। सीओ सदर आस्था जायसवाल ने बताया कि पुलिस की ओर से आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में आरोपी मेराज के दाहिने पैर में गोली लगी है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।दूसरी मुठभेड़ बृहस्पतिवार की भोर में फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुड़ियार स्थित शाहिदा सुल्ताना स्कूल के आगे पुलिया के पास हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम कौड़िया (कुंवर नदी) में संरक्षित पशु के अवशेष मिलने के मामले में कुछ आरोपी सक्रिय हैं। पुलिस की घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी मो. आमिर घायल हो गया। पुलिस ने आमिर, साकिब और यूसुफ समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान तमंचा (.315 बोर), कारतूस, दो चापड़ और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। सीओ किरन पाल सिंह ने बताया कि भागे आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।
गिरफ्तार आरोपी। श्रोत -पुलिस
गिरफ्तार आरोपी। श्रोत -पुलिस