फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मुठभेड़ के बाद लूट का खुलासा एक बदमाश घायल, गिरफ्तार

विज्ञापन
मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी रवि मिश्रा। श्रोत-पुलिस
विज्ञापन
आजमगढ़। अतरौलिया पुलिस ने बीते महीने हुई बाइक लूट की घटना का खुलासा करते हुए मुठभेड़ में आरोपी रवि मिश्रा (22) को खदेरूपट्टी गांव के पास से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से लूटी गई अपाचे बाइक, एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस अन्य भागे आरोपियों की तलाश में जुटी है। गिरफ्तार आरोपी अंबेडकरनगर जिले के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के केदरुपुर गांव का निवासी है। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि 18 मई की रात लगभग नौ बजे रिठिया गांव के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने भंजय सिंह की बाइक रोककर उनकी अपाचे बाइक और मोबाइल फोन लूट लिया था। अतरौलिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। खदेरूपट्टी गांव के पास पुलिस को देखने के बाद आरोपी ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया। उसके दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है। उसे उपचार के लिए सीएचसी अतरौलिया भेजा गया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ 18 मई को रिठिया गांव के पास बाइक और मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें