फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दो आपराधिक गैंग किए गए पंजीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी अनुराग आर्य ने मंगलवार को दो आपराधिक गैंगों को जिले स्तर पर पंजीकृत किया। इसमें एक गैंग महराजगंज और दूसरा बिलरियागंज थाने में दर्ज किया गया है। महराजगंज थाने में दर्ज गैंग को सोनू यादव गैंग नाम दिया गया है। इस गैंग का मुखिया भी सोनू यादव ही है। यह गैंग लूट, चोरी व मिलावटी शराब आदि का कार्य करता है। गैंग को डी-173 नंबर दिया गया है। सदस्य के रुप में संतोष यादव को चिह्नित किया गया है। वहीं दूसरा गैंग बिलरियागंज थाने में पंजीकृत किया गया। इस गैंग का मुखिया फैज अहमद है। जो संगठित गैंग बना कर गौवध व गौमांस की तस्करी जैसे अपराध करता है। इस गैंग को डी-174 नंबर दिया गया है। सदस्य के रूप में नाजिम व परवेज को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें