फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौर्य दंपत्ति हत्याकांड में दो साजिशकर्ता चढ़े हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। थाना क्षेत्र के पारा गांव निवासी मौर्य दंपती हत्याकांड में पुलिस ने लंबी छानबीन के बाद शनिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए 37 सीसी टीवी के फुटेज की जांच, 32 लोगों से पूछताछ और आठ लोगों का लाई डिटेक्टर टेस्ट कराया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

पारा गांव निवासी इंद्रपाल मौर्या 14 जून को पत्नी शकुंतला को दवा दिलाने के लिए शाहगंज गए थे। इसके बाद दोनों लापता हो गए। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए थाने पर तहरीर दी। 16 जून को दंपती की लाश फूलपुर कोतवाली के अंबारी बाजार स्थित एक विद्यालय के सामने सड़क किनारे मिली।
परिजनों ने तीन के खिलाफ नामजद तहरीर अहरौला थाने में दी। इसमें मकरंदा सिंह और उसकी पत्नी साथ ही भाई नगीना सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया। घटना की जानकारी होने पर डिप्टी सीएम केशव मौर्या भी मौके पर पहुंचे थे। जल्द घटना का खुलासा व हत्यारोपियों के गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। इतना ही नहीं परिजनों ने अंबेडकर पार्क में भूख हड़ताल भी की थी।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस ने हत्याकांड की साजिश रचने वाले प्रशांत सिंह व रवि प्रताप सिंह निवासी पारा थाना अहरौला को गिरफ्तार किया। एसओ योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि इस घटना के खुलासे के लिए कुल चार टीम लगी थी। कुल 37 सीसी टीवी से फुटेज निकालकर चेक किए गए। संदेह के आधार पर 32 लोगों से पूछताछ की गई। आठ लोगों की लाई डिटेक्टर से टेस्ट किया गया। इसके बाद साजिश की पुष्टि होने पर प्रशांत व रवि प्रताप की गिरफ्तारी की गई। उन्होंने बताया कि विवेचना अभी जारी है और नामजद अभियुक्तों की जांच पड़ताल चल रही है। जल्द ही नामजद अभियुक्तों की भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें