मेंहनगर। थाना पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों में चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। कस्बे के जयनगर तिराहे से इमरान को व जाफरपुर बाजार के अक्षयपरनगर पुलिया के पास से इलियास को पुलिस ने तमंचा व कारतूस के साथ पकड़ा। दोनों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया। संवाद