फरिहां। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां पुलिस चौकी अंतर्गत पांचआना मोहल्ले में छापेमारी कर पुलिस ने प्रतिबंधित मांस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। दोनों काफी दिनों से प्रतिबंधित मांस का कारोबार कर रहे थे। मौके से मांस काटने के चाकू, तराजू आदि भी बरामद हुए है। ह्यमुखबिर के माध्यम से फरिहां पुलिस को सूचना मिली कि पांचाआना मुहल्ले में प्रतिबंधित मांस बेचा जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने मुहल्ले में जाकर सगीर के घर पर दबिश दी तो मौके सेदो लोग पकड़े गए। 55 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ तौलने व काटने के उपकरण भी बरामद हुए। पूछताछ में पकड़े गए दोनों व्यक्तियों ने अपना नाम मो. सगीर पुत्र मो. वकील व अब्दुल्ला पुत्र मो. सगीर निवासी फरिहां पांचआना मोहल्ला बताया। प्रतिबंधित मांस को पुलिस ने एक स्थान पर गड्ढा खोद दफन करा दिया। वहीं दोनो मांस कारोबारियों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।