आजमगढ़। सिधारी थाने की पुलिस ने बायोमेट्रिक की मदद से आधार नंबर और अंगूठे का फर्जी क्लोन बनाकर दूसरों के खाते से पैसा निकालने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने उपकरण और नकदी जब्त की। सिधारी थाने की पुलिस को चार जनवरी को सूचना मिली कि कुछ लोग बायोमेट्रिक की मदद से आधार एवं अंगूठे का फर्जी क्लोन बनाकर दूसरों के खाते से पैसा निकाल लेते हैं, रेलवे क्रॉसिंग मूसेपुर के पास खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और महराजगंज के नौबरार त्रिपुरारपुर खालसा गांव निवासी संजय कुमार व अनुराग सिंह निवासी. 3911 संजय कॉलोनी, सेक्टर 23, गली नं.-39, राजेंद्र चौक, फरीदाबाद को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों के पास से तीन मोबाइल, लैपटॉप, पांच अंगुष्ठ चिन्ह क्लोन, यूएसबी बायोमैट्रिक मशीन, टाइप सी बायोमैट्रिक मशीन (मोबाइल से कनेक्ट करने वाला), 23 बंद सिमकार्ड, दो खुला सिमकार्ड, तीन कूटरचित आधार कार्ड और 16,740 रुपये नगद बरामद किया।