फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आरएसएस पर अभद्र टिप्पणी पर दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा निवासी व आरएसएस के नगर कार्यवाह सूरज सेठ ने रविवार को निजामाबाद थाने में तीन के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए दो को गिरफ्तार कर लिया है। राष्ट्रीय स्वयं संघ पर रहबर अली नाम के एक व्यक्ति ने फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। रहबर के भाई काजिम अली व अबू हसन निवासी निकामुद्दीनपुर अपने भाई के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं। इनसे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। सूरज सेठ की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर देर शाम दो नामजद अभियुक्तों काजिम अली व अबु हसन को खुदादादपुर के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें