आजमगढ़। गंभीरपुर थाने के किशुनपुर काशीनाथ जमालपुर मोड़ पर रविवार की शाम को हुए मुठभेड़ के दौरान दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान इनके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों पशु तस्करों को जेल भेजवा दिया। सीओ सदर मो. अकमल खां के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में मो. अहमद और मो. अलीम का नाम शामिल है। यह दोनों गंभीरपुर थाने के मदारपुर गांव के निवासी हैं। सीओ के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक गंभीरपुर विजय प्रताप सिंह को मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर वे किशुनपुर काशीनाथ जमालपुर मोड़ पर पहुंचे। जहां यह दोनों तस्कर किसी वाहन आने के इंतजार में थे। पुलिस को देख फायर कर भागने का प्रयास किया। सिपाहियों ने घेराबंदी कर इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी तलाशी लेने पर इनके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। सीओ के मुताबिक यह दोनों पेशेवर पशु तस्कर हैं। इनके खिलाफ कयी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।