फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आग लगने से ढाई बीघा गन्ने की फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। क्षेत्र के गहजी गांव में ढाई बीघा खड़े गन्ने के खेत में सोमवार को दोपहर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से पूरा गन्ना धू धूू कर जल गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गहजी गांव निवासी किसान राजबहादुर सिंह, चंद्रभान सिंह, राणा प्रताप सिंह, रणजीत सिंह का खेत में लगभग ढाई बीघा गन्ना की फसल थी। दोपहर में अज्ञात कारणों से उसमें आग लग गई। जिससे गन्ना धू धू कर जलने लगा। गन्ने के खेत में लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह से दो-तीन घंटे कि मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक पूरे गन्ने की फसल जल गई। पीड़ितों के अनुसार लगभग डेढ़ लाख से ऊपर का नुकसान हुआ है। किसानों द्वारा अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें