आजमगढ़। बुधवार को कंधरापुर थाने की पुलिस ने दो आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। इन पर क्षेत्र की एक महिला ने मुकदमा दर्ज कराया था। वादिनी ने 29 अगस्त को थाने पर तहरीर दी थी कि 16 अगस्त को वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान धीरज और बृजेश घर में घुस आए और छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर गालीगलौज की और तमंचा सटा कर कपड़े भी फाड़ डाले। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। संवाद