फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पूर्व प्रधान की हत्या में नामजद दो आरोपी और गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अहरौला के आलमपुर गांव में रविवार रात पूर्व प्रधान श्रीराम चाैहान की हत्या के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसी के साथ अब तक पांच लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। वहीं पांच अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छह टीमें लगी हैं। तीसरे दिन परिजनों ने पूर्व प्रधान श्रीराम चाैहान का अंतिम संस्कार किया। पूर्व प्रधान के पुत्र ने प्रधान पति सहित 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया। गिरफ्तारी के लिए एसपी छह टीमें लगाई है। पुलिस ने मंगलवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसमें अभिषेक, चंचल और जयसिंह शामिल हैं। अब तक कुल पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बाकी के पांच अन्य नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस की छह टीमें लगी है।
विज्ञापन

0

पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में प्रधान पति रामसेवक चौहान का लाइसेंसी असलहा को जब्त कर लिया गया है। अब तक प्रधान पति रामसेवक, धर्मेंद्र, अभिषेक, चंचल व जयसिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है। पांच आरोपियों की तलाश अभी जारी है। बहुत जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन


- चिराग जैन, एसपी ग्रामीण आजमगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें