फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दुष्कर्म और छेड़खानी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज थाने की पुलिस ने किशोरी को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं शहर कोतवाली पुलिस ने किशोरी के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक जहानागंज थाने में 19 अक्तूबर 2023 को एक पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री 18 अक्तूबर को घर से परीक्षा देने के लिए चिरैयाकोट गई लेकिन वह परीक्षा में शामिल नहीं हुई और न ही घर आई। पता चला कि उसकी लड़की को जहानागंज थाना क्षेत्र के भोपतपुर गांव निवासी बजरंगी ने बहला फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने रविवार की दोपहर बजरंगी को मंदे बाजार पोखरे के पास से हिरासत में ले लिया। वहीं शहर कोतवाली पुलिस ने छेड़खानी के आरोप में गुलामी का पुरा मोहल्ला निवासी कुबेर राम को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें