फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दहेज हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। निजामाबाद थाने की पुलिस को रविवार को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि दहेत हत्या के दो आरोपी कही भागने की फिराक में है, वह चेक पोस्ट तिराहा रानी की सराय-फरिहा मोड़ पर मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी लालजीत व विजय कुमार निजामाबाद थाना क्षेत्र के गंधुवई गांव के निवासी हैं। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के कुकुडीपुर गांव निवासी अर्जुन कुमार ने निजामाबाद थाने पर शिकायत में बताया कि उसकी बहन की शादी लगभग 15 वर्ष पहले निजामाबाद थाना क्षेत्र के गंधुवई गांव निवासी लालजीत से हुई थी। ससुराल वाले दहेज की बात को लेकर आए दिन प्रताड़ित करते थे। 27 जून 2024 को उसकी बहन के पति लालजीत, देवर विजय कुमार, ननद मनीता और सास इसरौती देवी आदि ने मिलकर मारपीट कर जबरदस्ती जहर पिला कर उसकी हत्या कर दी। पीड़ित ने की तहरीर पर पुलिस ने लालजीत, विजय कुमार, मनीता, इसरौती देवी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें