फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब सेल्समैन पर फायर करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बनहर चक गजड़ी गांव स्थित देशी शराब की दुकान पर मुफ्त में शराब नहीं देने पर गोलियां चलाने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। सेल्समैन ने चार बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बनहर चक गजड़ी गांव स्थित देेेशी शराब की दुकान पर सिद्धू निषाद बतौर सेल्समैन तैनात है। थाने पर 31 मई को दी तहरीर में उसने आरोप लगाया कि 30 मई की शाम पांच बजे गांव निवासी झिनकु, अजय निषाद, सुग्रीव व अमर दुकान पर आए और मुफ्त में शराब मांगने लगे। शराब देने से मना करने पर गाली-गलौज करने लगे। इतना ही नहीं ईंट-पत्थर से हमला तक कर दिया। बचने के लिए वह दुकान बंद करने लगा तो झिनकु ने पास रखे तमंचे से फायर कर दिया। इसके बाद चारों तमंचा लहराते हुए मौके से फरार हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर दो नामजद अभियुक्तो सुग्रीव व अमर को गांव के पास से ही मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। मामले के दो अन्य अभियुक्त फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें