फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: धर्मांतरण कराने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में जहानागंज थाने की पुलिस ने दो आरोपियों को क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में परमहंस के घर से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी संजय कुमार व सुनीता देवी मुबारकपुर के सरायकस्बा गांव की निवासी है। जहानागंज थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव निवासी राजेश कुमार ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके गांव में परमहंस राम के मकान में धर्म परिवर्तन कराया जाता है। वही लोग गांव के लोगों को प्रलोभन देकर अंधविश्वास फैलाकर उनका ब्रेनवास कर धर्म परिवर्तन करवा रहे हैं। पुलिस सक्रिय हुई और बताए हुए स्थान पर जा धमकी। परमहंस के घर में एक पुरुष व एक महिला खड़े होकर लोगों से दूसरे धर्म की किताब के साथ लोगों से ताली बजवा रहे थे। मौके से धर्म परिवर्तन करा रहे एक पुरुष व एक महिला को विशेष धर्म की किताब के साथ समय गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें