फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: तुरकौली ने इब्राहीमपुर को 18-5 से किया पराजित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सुखदेव पहलवान स्टेडियम में सोमवार को जनपद स्तरीय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ क्षेत्रीय क्रिड़ा अधिकारी एके पांडेय ने किया।
विज्ञापन

पहला मैच करमैनी और सर्वाेदय स्कूल के बीच खेला गया। जिसमें करमैनी ने सर्वाेदय स्कूल को 26-13 से पराजित किया। दूसरा मैच नरहन और निजामाबाद के बीच खेला गया। इसमें नरहन ने निजामाबदा को 19-18 की कडी टक्कर से पराजित किया, तीसरा मैच सटेडियम और बनियापार के बीच खेला गया, जिसमें स्टेडियम ने बनियापार को 24-13 से पराजित किया। इसी प्रकार चौथा मैच करमैनी और तुरकौली के बीच खेला गया। जिसमें तुरकौली ने करमैनी को 16 -7 से पराजित किया। पाचवें मैच में इब्राहीमपुर ने दामोदरपुर को 17-14 से पराजित किया। छठवें मैच में तुरकौली ने तुरमौली को 23-17 से पराजित किया। इसके सेमीफाइनल मैच् में तुरकौली ने नरहन को 23-17 से पराजित कर फाइनल मे प्रवेश किया। वहीं, इब्राहीमपुर ने स्टेडियम को 25-08 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच तुरकौली और इब्राहीमपुर के बीच खेला गया। जिसमें तुरकौली ने इब्राहीमपुर को 18-5 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। इस मौके पर मो एहसान, कमलेश सिंह, योगेन्द्र नाथ सिंह, श्रवण कुमार यादव, सूर्य प्रकाश, संजय राय आदि मौजूद रहे।संवाद
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें