चालान के नाम पर वाहन स्वामियों से अवैध वसूली के आरोप में टीएसआई जीयनपुर को एसपी अनुराग आर्य ने बुधवार को निलंबित कर दिया। इससे इस बात की भी पुष्टि हो गई है कि जिले में चालान के नाम पर अवैध वसूली का खेल चल रहा है। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के ट्रैफिक उपनिरीक्षक रामआधार पाल के खिलाफ वाहन चालकों व स्थानीय लोगों ने अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। एएसपी यातायात संजय कुमार ने बताया कि टीएसआई तीन पहिया वाहनों को लाइन में लगवाने के नाम पर पैसों की वसूली करता था। साथ ही चालान के नाम पर डरा धमका कर धन ऐंठता था। शिकायत के आधार पर एसपी अनुराग आर्य ने टीएसआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिय। इसके साथ ही उस पर लगे आरोप की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी मामला सामने आएगा, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।