फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वदेशी के पथ पर चलना ही चंद्रशेखर को सच्ची श्रद्धाजंलि - यशवंत सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज। लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति उत्तर प्रदेश के संरक्षक व विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह ने कहा कि स्वदेशी के रास्ते पर चलकर ही भारत अपना पुराना गौरव हासिल कर सकता है। इसलिए देश के सभी दलों को चाहिए कि वह स्वदेशी अपनाने और स्वदेशी के पथ पर ही चलने का सार्वजनिक रूप से संकल्प लें। स्वदेशी के पथ पर चलते रहना ही राष्ट्रपुरुष चंद्रशेखर को वास्तविक श्रद्धांजलि है। शुक्रवार को श्री चंद्रशेखर ट्रस्ट जहानागंज में स्थित पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की प्रतिमा पर 15वीं पुण्यतिथि पर उन्होंने श्रद्धासुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि बीते सात वर्षों से सूबे के लोकतंत्र सेनानी चीन निर्मित सामग्री का बहिष्कार आंदोलन चला रहे हैं। इसका व्यापक असर पड़ा है। लोग अब स्वत: प्रयास करते दिखते हैं कि वह चीन निर्मित समान न लें। चीन निर्मित सामग्री बहिष्कार आंदोलन को अब व्यापक रूप देने का समय आ गया है। इसे लेकर लोकतन्त्र सेनानियों को विचार करना चाहिए और अपने इस बहिष्कार आंदोलन के तहत सीधे- सीधे विदेश निर्मित सभी सामानों के बहिष्कार का निर्णय लेना चाहिए। कहा कि जब से देश में नरेंद्र मोदी और प्रदेश में योगी आदित्य नाथ की सरकार आईं है, सरकारी महकमों में स्वदेशी का चलन बढ़ा है। इस अवसर पर ट्रस्ट प्रबंधक बृजेश कांदू, लाल बहादुर सिंह, रमेश कन्नौजिया, अशोक पांडेय, सुनील सिंह, बल्लू सिंह, सतीश सिंह, अरविंद सिंह, राम अवतार जायसवाल, धर्मेंद्र प्रताप, शमशेर सिंह, उदय शंकर चौरसिया, बंगाली यादव, राणा सिंह सहित आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें