सिधारी थाना क्षेत्र के छतवारा मोड़ पर सोमवार की सुबह कोचिंग पढ़ने जा रहे छात्र को ट्रक ने रौंद दिया। उसकी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हैदराबाद छतवारा गांव निवासी रामनरायन गुप्ता का पुत्र प्रिंस गुप्ता (12) सोमवार की सुबह साइकिल से कोचिंग पढ़ने जा रहा था। अभी वह घर से कुछ ही दूरी पर स्थित छतवारा मोड़ पर पहुंचा था कि एक ट्रक ने धक्का मार दिया। वह ट्रक के पहिए के नीचे आकर बुरी तरह कुचल गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक तेजी से भागने लगा। स्थानीय निवासियों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। बाद में पुलिस को बुलाकर उसे सौंप दिया।