फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कबाड़ लदा ट्रक घर में घुसा, खलासी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के छांगुरराम राजेपुर गांव के समीप शुक्रवार की रात अनियंत्रित होकर कबाड़ लदा एक ट्रक घर में घुस गया। जिससे ट्रक के खलासी की मौके पर ही मौत हो गई और ट्रक चालक घायल हो गया। ट्रक चालक को उपचार के लिए मंडलीय जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ के मोहाली का रहने वाल सुरेंद्र कुमार (42) ट्रक चालक है। वह चंडीगढ़ से कबाड़ लेने के लिए मऊ जनपद आया हुआ। साथ ही उसका खलासी शिवदयाल (40) भी था। शुक्रवार की रात को वह लोग मऊ से कबाड़ लादकर हिमाचल जा रहे थे। देर रात लगभग एक बजे जैसे ही ट्रक बरदह थाना क्षेत्र के छांगुरराम राजेपुर गांव के समीप पहुंचा। अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक घर में घुस गया। जिससे ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं ट्रक में बैठे खलासी शिवदयाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रक चालक सुरेंद्र कुमार का पैर टूट गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और ट्रक चालक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें