बरदह। थाना क्षेत्र के पारा गांव के पास मंगलवार की देर रात ट्रक ने एक ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार पावरलूम संचालक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बरदह थाना क्षेत्र बकेश गांव में शादी समारोह का आयोजन था। इस समारोह में शामिल होने के लिए गौरा बादशाहपुर के पावरलूम संचालक इजहार (55) पूरे परिवार के साथ आए थे। शादी समारोह में शामिल होने के बाद वह देर रात परिवार संग ऑटो से लौट रहे थे। जैसे ही वह पारा गांव के पास पहुंचे। ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। जिससे जूता व्यवसायी इसरार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ऑटो सवार सोफिया (24), महजबिन बानो (45), कैसरीबनो (50), इफराबानो (22), मोसीना खातून (45) और चालक राजेश (30) घायल हो गए। सूचना पर पहुंची बरदह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। वहीं ऑटो सवार अन्य घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा और ट्रक के साथ ऑटो को थाने लाई।