फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकदंरबाद से गोरखपुर पहुंचाने के लिए ट्रक वाले ने लिए 1.20 लाख लेकिन बीच में ही छोड़कर भागा

विज्ञापन
हैदराबाद से गोरखपुर जा रहे मजदूरों को ट्रक वाले ने अंबारी बाजार में उतारा। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
निजामाबाद/फरिहां। लॉकडाउन के तीसरे चरण में मजदूरों का पलायन करने का सिलसिला लगातार जारी है। निजामाबाद तहसील के पास 25 की संख्या में मजदूर पैदल गोरखपुर जाते दिखे। एसडीएम अरविंद कुमार सिंह और तहसीलदार सर्वेश सिंह गौर की देखरेख में मजदूरों से जानकारी ली गई। पंकज कुमार ने बताया कि हम सभी गोरखपुर क्षेत्र के कुशीनगर और महाराजगंज जिले के रहने वाले हैं। सिकंदराबाद में पेंटिंग का काम करते हैं। पैसे की दिक्कत होने के नाते घर जा रहे हैं। सिकंदराबाद हाईवे से हम लोगों ने एक ट्रक का सहारा लिया। ड्राइवर ने हम सभी लोगों से गोरखपुर तक पहुंचाने के लिए 1.20 लाख रुपये लिए थे। इलाहाबाद आने के बाद झांसा देकर रास्ते में उतार कर फरार हो गया। तीन-चार दिन से पैदल चलकर यह निजामाबाद पहुंचे हैं। इसी ट्रक में पंकज कुमार का बैग और और आठ हजार रुपये ट्रक वाला लेकर फरार हो गया। चाय-नाश्ता करा गोरखपुर तक पहुंचाने की व्यवस्था बनाई गई। वहीं, हैदराबाद से चलकर गोरखपुर जा रहे दो दर्जन से ऊपर मजदूर 10 दिन बाद फरिहां बाजार पहुंचे। डॉ.इरफान अहमद ने खाने पीने की व्यवस्था की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें