अतरौलिया थाना क्षेत्र के रानीपुर बाजार में एनएच पर सोमवार करीब तीन बजे आजमगढ़ की तरफ से जा रही ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई तो जबकि दूसरा घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। अतरौलिया थाना क्षेत्र के पकड़डीहा गांव निवासी 23 वर्षीय मनीष पुत्र शिवदत्त बाइक से किसी काम से जिला मुख्यालय जा रह था। उसके साथ गांव का ही 24 वर्षीय विपुल पुत्र जगदीश भी बाइक पर सवार था। अभी दोनों रानीपुर बाजार के पास एनएच पर चढ़े ही थे कि आजमगढ़ की तरफ से आ रही ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में दोनों गंभीररुप से घायल हो गए। जब तक उन्हें अस्पताल ले जाने की व्यवस्था होती मनीष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर अतरौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दूसरे घायल युवक विपुल को तत्काल जिला अस्पताल भेज भर्ती कराया। घटना की सूचना परिजनों तक पहुंचते ही कोहराम मच गया।