फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: बाइक में टक्कर लगते ही सड़क पर गिरी महिला को ट्रक ने कुचला, पति और बच्चा बाल-बाल बचे

Mon, 01 May 2023 03:41 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ जिले के कोटवा में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।टक्कर के बाद बाइक से सड़क पर गिरी महिला को ट्रक ने कुचल दिया। मौके पर महिला की मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के कोटवा में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दिया। घटना में बाइक पर पीछे बैठी महिला सड़क पर गिर गई। जिसे कुचलते हुए ट्रक निकल गया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका पति व बच्चा बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची ने पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


रानी की सराय थाना क्षेत्र के अदरसपुर गांव निवासी अन्नू चौहान (35) अपने पति मुकेश के साथ बाइक से किसी काम के लिए जिला मुख्यालय आई थी। गोद में एक बच्चा भी था। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे दंपती बच्चे के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। अभी वे कोटवा बाजार के पास ही पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया।

जिससे पीछे बैठी महिला बाइक से गिर पड़ी और ट्रक चालक उसे कुचलता हुआ निकला गया। घटना की जानकारी होते ही रानी की सराय थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
ये भी पढ़ें: बचपन में छोड़ा घर, गोलगप्पे भी बेचे, अब IPL में शतक, कांटों भरा रहा है भदोही के लाल यशस्वी का सफर

विज्ञापन
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रक को पकड़ने की कवायद में पुलिस जुटी है। इस हादसे में मृतका के पति व बच्चा बाल-बाल बच गए हैं। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें