फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने मोपेड सवार वृद्ध को कुचला, हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी की सराय/बलरामपुर। सिधारी थाना क्षेत्र स्थित बेलइसा ओवरब्रिज पर सोमवार की शाम पांच बजे ट्रक की चपेट में आकर मोपेड सवार वृद्ध की मौत हो गई। मृतक घटना के समय शहर से दवा लेकर वापस घर लौट रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रानी की सराय थाना क्षेत्र के बसीरपुर गांव निवासी मुरारी (72) पुत्र स्व. टिड़ी सोमवार को दवा लेने के लिए अपनी मोपेड से जिला मुख्यालय किसी डॉक्टर के यहां आए थे। दवा लेने के बाद वे मोपेड से ही वापस घर लौट रहे थे। अभी वे बेलइसा ओवरब्रिज पर पहुंचे थे कि रानी की सराय की तरफ से आर रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। इस हादसे में मुरारी गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल के लिए रवाना किया गया लेकिन रास्ते में ही मुरारी की मौत हो गई। सूचना पर सिधारी थाना पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। मृतक तीन पुत्र व तीन पुत्रियों के पिता थे। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक के तीनों पुत्र रोजी रोटी के लिए बाहर रहते हैं। जिन्हें घटना की सूचना दे दी गई है। घटना से ओवरब्रिज पर दोनों तरफ वाहनों का लंबा जाम लग गया। पुलिस ने रूट डायवर्ट कर किसी तरह ओवरब्रिज पर लगे जाम को घंटों बाद समाप्त करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें