फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज/तरवां। जहानागंज थाना क्षेत्र के टेल्हूआ गांव के पास ट्रक व बाइक की टक्कर में बाइक सवार प्रधानाचार्य की मौत हो गई। साथ मौजूद उप प्रधानाचार्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मेंहनगर थाना क्षेत्र के फिनीहिनी स्थित रामवती इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राजेंद्र तिवारी (55) रविवार को दिन में अपने सहयोगी उप प्रधानाचार्य कौशल किशोर (42) के साथ कहीं जा रहे थे। अभी दोनों जहानागंज थाना अंतर्गत चिरैयाकोट-खरिहानी मार्ग पर टेल्हूआ गांव के पास ही पहुंचे थे कि ट्रक से उनकी टक्कर हो गई। इस हादसे में प्रधानाचार्य राजेंद्र तिवारी निवासी सोम्मरवारी थाना दुल्लहपुर जिला गाजीपुर की मौके पर ही मौत हो गई। उप प्रधानाचार्य कौशल किशोर निवासी खंडेरायपुर थाना सराय लखंसी जिला मऊ गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें