फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ट्रक और कार में टक्कर, एलएलबी के छात्र की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिधारी थाना क्षेत्र के खोजपुर गांव के पास एनएच पर सोमवार की सुबह ट्रक व कार में टक्कर हो गइ। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई तो दूसरा घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। पुलिस के मुताबिक कार सवार युवक परीक्षा देने जिला मुख्यालय स्थित डीएवी पीजी काॅलेज जा रहे थे।
विज्ञापन

तहबरपुर थाना क्षेत्र के हांसापुर गांव निवासी देवी लाल यादव 32 व विजय उर्फ बजरंगी 31 दीदारगंज क्षेत्र के फूलेश स्थित ओम प्रकाश मिश्रा विधि महाविद्यालय में एलएलबी के छात्र है। वे सोमवार को डीएवी पीजी काॅलेज में परीक्षा देने जा रहे थे। जिला मुख्यालय नेशनल हाईवे पर खोजापुर गांव के पास आमने-सामने ट्रक से उनकी कार टक्करा गई। हादसे में देवी लाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं विजय घायल हो गया। सूचना पर सिधारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसे मरहम-पट्टी के बाद छोड़ दिया गया। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके पर ही वाहन छोड़ कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें